सूरत, अक्टूबर 15 -- कहते हैं न कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। कुछ ऐसा ही कर दिखाया गुजरात की माया गुप्ता ने। अपने एक साल के चैलेंज के आखिरी दिन वह यूट्यूब स्टार मिस्टरबीस्ट (असली नाम जिमी डोनाल्डसन) से मिलने में सफल रहीं। मिस्टरबीस्ट ने न सिर्फ माया के काम को सराहा बल्कि 10000 डॉलर (लगभग 9.5 लाख रुपए) तोहफे में दिए हैं। माया ने अपने आसपास के लोगों की मदद करने के साथ-साथ मिस्टरबीस्ट से मिलने की कोशिश में एक साल बिताया था। माया आखिरकार अपने चैलेंज के 365वें दिन उस यूट्यूबर से मिलीं। इसके साथ ही उनका एक साल लंबा मिशन पूरा हो गया, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर भी दिखाया था। मुलाकात के दौरान मिस्टरबीस्ट ने कहा कि उन्होंने अपने समुदाय के लोगों को खाना खिलाने की उनकी कोशिशों पर ध्यान दिया था और वे उनके काम को सम्मान देना चाहते थे। यह भ...