नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- निशांत कौशिक, नोएडा बसपा के सियासी रणनीतिकारों और बुआ मायावती से सियासत की ट्रेनिंग ले रहे आकाश आनंद दस साल में भी सियासी रूप से परिपक्वता हासिल नहीं कर सके हैं। बसपा सुप्रीमो का उन पर विश्वास जम नहीं पा रहा। यही वजह है कि पिछले दस साल में उन्हें तीन बार पार्टी में नंबर दो की हैसियत पर लाने के बाद अचानक पदों से हटा दिया गया। अब एक बार फिर से विधानसभा चुनाव से पहले मायावती द्वारा आकाश को पद से हटाने के फैसले की राजनीतिक हलकों में जबर्दस्त चर्चा है। नोएडा में जन्मे और पले-बढ़े आकाश आनंद की शिक्षा नोएडा और लंदन में हुई है। लंदन से लौटने के बाद ही वर्ष 2016 से वह राजनीति में सक्रिय होने लगे थे। उन्हें अक्सर पार्टी की बैठकों में देखा जाता था, लेकिन तब तक उनका कोई परिचय किसी से नहीं कराया गया था। वह पार्टी के वरिष्ठ नेता ...