नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- उत्तर प्रदेश की राजनीति में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने चुनावी बिगुल फूंकते हुए उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी कड़ी में भाजपा और सपा से बाजी मारते हुए एक प्रत्याशी का भी ऐलान कर दिया है। जौनपुर जिले की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट शाहगंज से जुल्फेकार अहमद गामा को बसपा का आधिकारिक प्रत्याशी घोषित किया गया है। जौनपुर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान प्रयागराज, वाराणसी और अयोध्या मंडल के जोन इंचार्ज दिनेश चंद्रा ने गामा के नाम की औपचारिक घोषणा की।सोशल इंजीनियरिंग पर बसपा का दांव जोन इंचार्ज दिनेश चंद्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मायावती के निर्देशानुसार जुल्फेकार अहमद गामा को प्रत्याशी घोषित किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि गामा न केवल बहुजन समाज बल्कि सर्वसमाज के सभी वर्गों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.