लखनऊ, सितम्बर 7 -- बसपा सुप्रीमो मायावती ने दिल्ली, मध्य प्रदेश व अन्य राज्यों में हुई घटनाओं को लेकर केंद्र व राज्य सरकारों की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।मायावती ने दक्षिण दिल्ली के पांच मंजिल पीजी हास्टल के ढहने से पांच लोगों की मृत्यु और मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पीने से 18 लोगों की मौत की घटनाओं, यूपी व बिहार में बाढ़ से तबाही पर दुख व चिंता जताई है। बसपा सुप्रीमो ने सोमवार को अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि इन घटनाओं से यह साबित होता है कि शासन-प्रशासन अपनी जिम्मेदारियों को सही से नहीं निभा रहा है। जनहित व जनकल्याण में सरकारों को चुस्त-दुरुस्त होने की सख्त जरूरत है। यह भी पढ़ें- Delhi News: अपडेट-1 : मप्र : सागर में जहरीली शराब से 11 लोगों की मौत उन्होंने कहा कि अधिकारियों की घातक होती लापरवाही, उदासीनता व भ्रष्टाचार पर भी...