लखनऊ, मार्च 21 -- बसपा सुप्रीमो मायावती ने ईद पर यूपी समेत सभी पूरे देश के लोगों को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि देश और दुनिया भर में रहने वाले सभी भारतीय मुसलमान परिवारों को मेरी दिली मुबारकबाद। अन्य भारतीयों के साथ उन सभी के लिए भी अच्छी जिंदगी की शुभकामनाएं, जिसकी गारंटी डा. भीमराव अंबेडकर के भारतीय संविधान ने सभी नागरिकों को दी है। उन्होंने कहा कि सभी लोग आपसी मेलजोल, भाईचारा, सौहार्द, संयम और सहनशीलता की परंपरा बनाए रखने में पूरा योगदान दें, ताकि देश में समतामूलक विकास की बात आगे बढ़े और यहां देश की खुशी एवं खुशहाली में सभी लोग हिस्सेदार बनकर गर्व करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...