मायावती की पोस्ट को रीपोस्ट नहीं करना भारी पड़ा; ससुर के संन्यास के बावजूद आकाश आनंद आउट, बुआ ने खूब सुनाया
लखनऊ, सितम्बर 10 -- बसपा प्रमुख मायावती ने अपने बड़े भतीजे आकाश आनंद को एक बार फिर पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। मायावती ने आरोप लगाया कि आकाश आनंद पार्टी और आंदोलन के हितों से ज्यादा अपने परिवार को महत्व दे रहे थे। उन्होंने कहा कि आकाश 'डबल माइंड' होकर काम कर रहे थे और रिश्ते-नातों का मोह उनके राजनीतिक करियर पर भारी पड़ रहा था। मायावती के मुताबिक, आकाश आनंद का अपने ससुर अशोक सिद्धार्थ के प्रति लगाव इतना ज्यादा है कि उन्होंने मायावती के एक्स हैंडल से अशोक सिद्धार्थ को लेकर किए गए पोस्ट को भी रीपोस्ट नहीं किया। इसके अलावा भी बीते कई दिनों से बसपा चीफ के ट्वीट को रीट्वीट नहीं कर रहे थे। मायावती ने कहा कि यह पोस्ट आकाश के सकारात्मक भविष्य और भलाई के लिए था। जबकि इससे पहले आकाश उनके एक्स पोस्ट को रीपोस्ट कर अपनी वफादारी दिखाते रहे है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.