लखनऊ, जुलाई 20 -- बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने संसद के मानसून सत्र की शुरुआत के मौके पर केंद्र सरकार को नसीहत देते हुए युवाओं, शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक और रोजगार जैसे मुद्दों पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सिलसिलेवार पोस्ट कर कहा कि संसद से लेकर सड़कों और दिल्ली के जंतर-मंतर तक विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को लेकर टकराव की स्थिति बनी हुई है। देश के मौजूदा राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक हालात को देखते हुए सरकार को इन परिस्थितियों को बेहतर सूझबूझ के साथ संभालना चाहिए।पेपर लीक के दोषियों को कड़ी सजा मिले मायावती ने कहा कि मेडिकल सहित विभिन्न अखिल भारतीय और राज्यों की भर्ती परीक्षाओं में लगातार पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं के कारण परीक्षाएं रद्द होने की नौबत आ रही है। इससे युवाओं और बेरोजगारों में भारी न...