लखनऊ, मार्च 7 -- लखनऊ, विशेष संवाददातासमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि बसपा सुप्रीमो मायावती और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हम प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे। हम और हमारे चाचा शिवपाल यादव ने उन्हें प्रस्ताव भी दिया था। इसी तरह लोकसभा चुनाव में बसपा से गठबंधन के समय मायावती को भी प्रधानमंत्री बनने का प्रस्ताव दिया था। भाजपा अब नीतीश को राज्यसभा भेजकर वहीं से रिटायर कर देना चाहती है। अखिलेश ने शनिवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में यह खुलासा किया। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा व संघ की बैठकों में विधायकों का टिकट काटने पर मंथन हो रहा है।रोहित पांडेय समेत कई सपा में शामिलअखिलेश की मौजूदगी में कांग्रेस के टिकट पर संतकबीरनगर से चुनाव लड़ने वाले रोहित कुमार पांडेय, बीएसएफ के पूर्व डीआईजी राम सलत रा...