चम्पावत, सितम्बर 20 -- जगदीश, लोहाघाट। अद्वैत आश्रम मायावती के धर्मार्थ अस्पताल में 12 से 14 अक्टूबर तक निशुल्क किडनी और हृदय रोग परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में कोलकाता के विख्यात किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. दयानाथ मिश्रा और हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. स्पंदन भादुड़ी मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श और उपचार प्रदान करेंगे। आश्रम अध्यक्ष स्वामी शुद्धिदानंद और स्वामी एकदेवानंद ने बताया कि शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध कराना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...