पिथौरागढ़, दिसम्बर 30 -- मायालेख में मोबाइल टावर स्थापित नहीं होने से लोगों को नेटवर्क की दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पड़ोसी देश नेपाल के नेटवर्क की बेहतर सुविधा मिल रही है, लेकिन भारतीय नेटवर्क के लिए जूझना पड़ रहा है। मंगलवार को जिला मुख्यालय से लगे मायालेख, सिरकुच में मोबाइल टावर की मांग को लेकर स्थानीय अनिल चंद ने डीएम कार्यालय में सांकेतिक धरना दिया। अनिल ने बताया कि अगर मायालेख क्षेत्र में मोबाइल टावर लगेगा तो उससे मटकोडा, बसेडा, कमेटपानी सिरकुच, जाखपंत, च्योडी, जुलपाता भटेडी, मजिर कांडा, दौली, लैख, बडालू, बरतियाकोट, ढोलाखोली, मनकोट, कटियानी को फायदा मिलेगा। नेपाली सिम के गांव में बेहतर नेटवर्क आ रहे हैं पर भारतीय संचार कंपनियों के टावर नहीं होने से लोगों को दिक्कतें हो रही है। सांसद, विधायक और जिला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.