मायापुर के सरस्वती शिशु मंदिर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह संपन्न
देहरादून, मार्च 30 -- हरिद्वार। मायापुर स्थित सरस्वती शिशु मन्दिर में सोमवार को वार्षिक परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेयर किरन जैसल ने दीप जलाकर किया। इस अवसर पर मेयर किरन जैसल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यह दिन उनके जीवन की अगली सीढ़ी है, जहां से वे नई कक्षा में प्रवेश कर उत्साह और ऊर्जा के साथ अपने लक्ष्यों की ओर अग्रसर होंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री के वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प में सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र महत्वपूर्ण योगदान देंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य शकरनेश कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उनका परिचय कराया। कार्यक्रम में मायादेवी मंदिर के मुख्य साधक संत दिवाकर महाराज विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.