कन्नौज, जनवरी 3 -- तालग्राम, संवाददाता। मायापुरवा गांव के जंगल में शनिवार की सुबह तालाब में विशालकाय अजगर देखने पर हड़कंप मच गया। अजगर की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए अजगर को सुरक्षित तरीके से पानी से बाहर निकालकर उसकी जान बचाई। ग्रामीणों के मुताबिक अजगर का वजन करीब डेढ़ कुंतल के करीब था। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी तत्काल वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम के पहुंचने तक ग्रामीणों ने अजगर को सुरक्षित स्थान पर रखा। वनकर्मियों ने अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू किया। विशालकाय अजगर निकलने की सूचना से गांव में दहशत का माहौल रहा। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वन ऑफिसर राजकुमार साह ने बताया कि अजगर को रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.