रामगढ़, जून 4 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने मायाटुंगरी के पर्यटन विकास, बिजुलिया तालाब के सौंदर्यीकरण और शहर में एक आधुनिक सार्वजनिक पार्क के निर्माण की मांग को लेकर राज्य सरकार का ध्यान आकर्षित किया है। चैम्बर के अध्यक्ष मंजीत साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड सरकार के नगर विकास और आवास विभाग के मंत्री सुदित्य कुमार सोनू से मुलाकात कर उन्हें चैम्बर की 33वीं आमसभा का आमंत्रण पत्र सौंपा।

जनहितकारी मांगें साथ ही विभिन्न जनहितकारी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन भी दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि रामगढ़ स्थित मायाटुंगरी प्राकृतिक और धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल है, जहां पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। चैम्बर का मानना है कि इस क्षेत्र का विकास होने से स्थानीय युव...