भागलपुर, जून 10 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (मायागंज अस्पताल) की चार नर्सों के खिलाफ शोकॉज किया गया है। इन पर आरोप है कि ये अपने कार्यस्थल (अस्पताल के वार्ड) में ड्यूटी के दौरान रील बनाती थीं और उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती थीं। इस बाबत अस्पताल अधीक्षक डॉ. एचपी दुबे ने बताया कि इसकी जानकारी हुई तो चारों नर्सों के खिलाफ शोकॉज कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिनको शोकॉज किया गया है, उनमें से एक का इंस्टाग्राम पर एकाउंट है और वह अब तक 547 रील बनाकर पोस्ट कर चुकी है। उसके एकाउंट पर 2691 फॉलोवर्स हैं और वह खुद 602 को फॉलो कर रही है। अस्पताल अधीक्षक ने कहा कि ड्यूटी के दौरान रील बनाना गलत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...