रिषिकेष, जुलाई 8 -- मायाकुंड में एक 19 साल की युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। परिजनों ने बेटी को पंखे से लटका देखा, तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद युवती को बेहाशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। शव कब्जे में लेकर पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की, लेकिन उन्हें युवती की मौत को लेकर कोई स्पष्ट कारण पता नहीं चले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...