संवाददाता, फरवरी 23 -- बागपत पुलिस ने 12 फरवरी को सूरजपुर महनवा अंडरपास के करीब महिला की हत्या का खुला करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार महिला की रेप के बाद हत्या की गई थी। टटीरी गांव के रहने वाले सफाई कर्मी ने वारदात को अंजाम दिया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि रेप के दौरान महिला ने विरोध किया तो उसने उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। एसपी ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये नकद इनाम से पुरस्कृत किया। एसपी बागपत सूरज राय ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 11 फरवरी की शाम महिला अपने मायके से ससुराल लौट रही थी, रास्ते में आरोपी राजेश निवासी टटीरी ने उसे रोका और दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर जबरदस्ती की, इस दौरान महिला के चिल्लाने पर आरोपी ने उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदा...