इटावा औरैया, अप्रैल 18 -- लवेदी। क्षेत्र के ग्राम दुर्गापुरा में शनिवार सुबह विवाहिता ने मायके से ससुराल आते समय रास्ते में जहरीला पदार्थ खा लिया। ससुराल पहुंचते ही वह घर के दरवाजे पर बेहोश होकर गिर पड़ी। परिजनों ने उसे 50 शैया अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। जहर खाने के पीछे पति-पत्नी में झगड़े की बात सामने आई है। ग्राम दुर्गापुरा निवासी विकास यादव ने बताया कि पत्नी 23 साल की काजल मायके औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र के ग्राम हरदू गई थी। शुक्रवार को उन्होंने सास से काजल को भेजने की बात कही। यह भी पढ़ें- जहर खाने से विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप शनिवार सुबह करीब 10 बजे काजल अकेली ही ससुराल दुर्गापुरा पहुंची और घर के बाहर दरवाजे पर बेहोश होकर गिर पड़ी। विकास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.