बाराबंकी, मार्च 31 -- बाराबंकी। थाना जहांगीराबाद क्षेत्र से एक महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पति ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर पत्नी के अपहरण की आशंका जताई। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। क्षेत्र के एक गांव निवासी अमर सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी सिद्धान्ती गत 6 मार्च 2026 को अपने मायके जिला बेतिया (बिहार) अपनी बहन की बेटी के विवाह में शामिल होने गई थीं। विवाह के बाद साले दीपक ने 15 मार्च को पत्नी को ट्रेन से वापस भेजने की जानकारी दी।पीड़ित के अनुसार 15 मार्च को दोपहर करीब 12 बजे पत्नी से फोन पर बात हुई थी, जिसमें उन्होंने स्टेशन पहुंचने पर लेने आने को कहा था। अमर सिंह स्टेशन पर काफी देर तक इंतजार करते रहे, लेकिन पत्नी नहीं पहुंचीं और मोबाइल फोन बंद हो गया।जब इस संबंध में साले ...