बाराबंकी, मार्च 31 -- बाराबंकी, संवाददाता। जिले के थाना जहाँगीराबाद क्षेत्र से एक महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पति ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर पत्नी के अपहरण की आशंका जताई है। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्र के एक गाँव निवासी अमर सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी सिद्धान्ती गत 6 मार्च 2026 को अपने मायके जिला बेतिया, बिहार अपनी बहन की बेटी के विवाह में सम्मिलित होने गई थीं। विवाह के बाद साले दीपक ने 15 मार्च को पत्नी को ट्रेन से वापस भेजने की जानकारी दी।पीड़ित के अनुसार 15 मार्च को दोपहर करीब 12 बजे पत्नी से फोन पर बात हुई, जिसमें उन्होंने स्टेशन पहुँचने पर लेने आने को कहा था। अमर सिंह स्टेशन पर काफी देर तक प्रतीक्षा करते रहे, लेकिन पत्नी नहीं पहुँचीं और उनका मोबाइल फोन ...