कानपुर, अप्रैल 16 -- कानपुर। बिठूर में पत्नी के मायके से आने से नाराज पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। बेटे के शव को फंदे से झूलता देख पिता के होश उड़ गए। पुलिस ने मामले की जांच कर शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। बिठूर मकसूदाबाद गांव निवासी 28 वर्षीय सुमित कुमार उर्फ छोटू शटरिंग कारीगर थे। परिवार में बड़े भाई रवि और छोटा अमित है। पिता रामखिलावन ने बताया कि सुमित शराब के लती थे। करीब दो माह पहले डिलीवरी के दौरान बच्चे की मौत हो गई थी। इसके बाद से पत्नी गौरी मायके चली गई थी, इसके बाद से वह वहां से नहीं आई। यह भी पढ़ें- बिधनू में पत्नी वियोग में युवक ने फांसी लगा दी जान बेटा बुलाते-बुलाते थक गया, इससे क्षुब्ध होकर उसने सुसाइड किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...