चित्रकूट, मार्च 9 -- चित्रकूट। संवाददाता रैपुरा थाना क्षेत्र के इटहा देवीपुर में पत्नी के मायके से आने पर एक युवक ने फांसी लगा जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू की। बता दें कि युवक की 10 माह पहले ही खंडेहा गांव में शादी हुई थी।इटहा देवीपुर निवासी धुंधा ने बताया कि शनिवार को परिवार के सदस्य इधर-उधर काम पर चले गए थे। इसी दौरान सूना घर पाकर 24 वर्षीय बेटे राममोहन ने फांसी लगा ली। पिता जब घर आया तो दरवाजे अंदर से बंद थे। आवाज लगाने पर कोई हरकत न हुई। इसपर उसने खिड़की से झांककर देखा तो बेटा फंदे पर लटक रहा था। उसने पड़ोसी को बुलाया और बेटे को फंदे से नीचे उतारा। आनन-फानन में उसे सीएचसी रामनगर ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता ने बताया कि होली का त्योहार मनाने के लिए बहू रंजना ...