मुरादाबाद, अप्रैल 4 -- मझोला थाना क्षेत्र के कांशीराम नगर निवासी राजमिस्त्री ने शुक्रवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक विभाग की फील्ड यूनिट से जांच कराने के बाद पोस्टमार्टम कराके शव परिजनों को सौंप दिया। जान गंवाने वाले राजमिस्त्री की पत्नी मायके जाने के बाद वापस नहीं लौटी, जिससे वह अवसाद में चल रहा था। माना जा रहा है कि उसी अवसाद में उसने आत्मघाती कदम उठाया है। थाना मूंढापांडे के कांशीराम नगर ट्रिपल स्टोरी निवासी अनेकपाल(26) राजमिस्त्री का काम करता था और अपने पिता भूरे के साथ रहता था। बहनोई दिनेश ने पुलिस को बताया कि छह माह पहले अनेकपाल की शादी रामपुर के टांडा निवासी मधू के सथ हुई थी। शादी के बाद दोनों में अनबन हो गई और अनेकपाल की पत्नी मायके चली गई थी फिर दोबारा वापस नही...