हमीरपुर, जून 27 -- भरुआ सुमेरपुर। पिछले एक वर्ष से पत्नी के मायके से नहीं आने से क्षुब्ध पति ने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पचखुरा बुजुर्ग निवासी 35 वर्षीय मानवेंद्र प्रजापति ने शुक्रवार को सूना घर पाकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोपहर बाद जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शाम को शव को फंदे से उतार कर मोर्चरी पहुंचाया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों ने गांव में शाम को शव का अंतिम संस्कार किया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। इसकी पत्नी एक वर्ष से अपने मायके उमरी थाना बिवांर में अपनी मां के पास बच्चों के साथ रहती है। पत्नी के ससुराल से नहीं आने से वह क्षुब्ध रहता था। उसी के चलते यह शराब का लती हो गया ...