मायके वालों संग मिलकर पति से की मारपीट
कन्नौज, मई 14 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। पति ने अपनी पत्नी पर मायके वालों के साथ आकर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।कस्बा समधन के मोहल्ला किदवई नगर निवासी तालिब हुसैन पुत्र समशाद ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि तीन मई की दोपहर उसकी पत्नी उर्फी पुत्री अफजाल निवासी मोहल्ला शेखाना (कन्नौज) ने फोन करके अपने भाई कामरान, मां रुकसाना बेगम को बुला लिया। आरोप है कि इन लोगों ने उसके दरवाजे पर आकर गाली गलौज किया। उसकी मां सहमतून व बहन सवा, कासिफा को मारा पीटा। जब उसने बचाने का प्रयास किया तो उसके साथ भी मारपीट की। साथ ही जान से मार डालने की धमकी दी। पुलिस ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज करके वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.