बलरामपुर, मई 20 -- बलरामपुर। कोतवाली उतरौला क्षेत्र के ग्राम महुआधनी में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि देवरानी ने मायके पक्ष के लोगों को बुलाकर अपनी जेठानी की घर में घुसकर पिटाई कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम महुआधनी निवासी फूलमती पत्नी श्यामलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी देवरानी किस्मता पत्नी पिंटू पाल से अक्सर विवाद होता रहता है। आरोप है कि 17 मई को दोपहर करीब 12 बजे दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इसी बात से नाराज होकर किस्मता ने अपने मायके पक्ष के लोगों को बुला लिया। पीड़िता के अनुसार सिद्धार्थनगर जनपद के ग्राम त्रिकोलिया निवासी रामसुरेश व उसका पुत्र सज्जन पाल मौके पर पहुंचे। तीनों ने मिलकर घर में घुसकर गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने ...