बागपत, जून 22 -- बागपत। खैला गांव मनीषा ठाकुर की हत्या योजनाबद्ध तरीके से की गई थी। मृतका के मायके वालों का आरोप है कि बेटी से मुलाकात के बहाने घर बुलवाकर आरोपी पति राहुल ने मनीषा का कत्ल किया है। बताया कि राहुल नशे का आदी है, जिसके उत्पीड़न से परेशान होकर मनीषा ने बेंगलूरु जाकर नौकरी करना शुरू किया था। मायके वालों ने पोस्टमार्टम होने के बाद बागपत में ही मनीषा के शव की अंत्येष्टि का निर्णय लिया। उन्होंने हत्यारोपी पति को फांसी दिए जाने की मांग की है। मृतका मनीषा के पिता पंकज कुमार निवासी गांव सैदी, हाल निवासी ग्राम सोहागपुर, तहसील धामपुर (बिजनौर) रविवार को अपनी पत्नी अनिता, बेटी शिवानी ठाकुर व अन्य परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंची बेटी के शव की पहचान की। मृतका की बहन शिवानी ठाकुर का कहना है कि चार भाई-बहनों में मनीषा सबसे बड़ी थी। बताया...