सिद्धार्थ, जून 8 -- भवानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। भवानीगंज थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में चौकीदार की फर्जी सूचना से बवाल मच गया। चौकीदार ने लड़की के मायके फोन कर सूचना दे दी कि आपकी बेटी की हत्या हो गई है। सूचना मिलते ही गुस्साए मायके वालों ने ससुराल पहुंचकर जमकर मारपीट की। बाद में लड़की के जिंदा मिलने पर मामला शांत हुआ। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों का शांति भंग में चालान कर दिया है। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बेंव मुस्तहकम गांव निवासी रीना पुत्री कृपाराम की शादी तीन साल पहले भवानीगंज थाना क्षेत्र के अनिल पुत्र पृथ्वीपाल से हुई थी। गांव के चौकीदार पृथ्वीपाल ने रीना के मायके फोन कर बताया कि रीना की हत्या कर दी है। खबर सुनते ही मायके पक्ष के दर्जन भर लोग ससुराल पहुंच गए और अनिल व उसके परिजनों से मारपीट शुरू कर दी। शोर-शराबा सुनकर गांव व...