दिनेशपुर, फरवरी 19 -- उत्तराखंड के दिनेशपुर में पारिवारिक कलह का मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। छोटी बच्ची को लेकर पति-पत्नी के बीच उपजा विवाद बढ़ा तो वर्षों पुरानी भूमि के झगड़े से जुड़ता चला गया और आखिरकार युवक की मां को जान गंवानी पड़ी। आरोप है कि पत्नी की ओर से बुलाए गए मायके पक्ष के लोगों ने मारपीट की, जिसमें सास संध्या शाह की मौत हो गई। पति की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी सुरभि शाह, सास सुजाता, साली दिशा और साले अमन समेत छह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। वार्ड चार निवासी प्रसन्नजीत शाह पुत्र स्व. सुधीर शाह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे उनका पत्नी सुरभि से विवाद हुआ था। आरोप लगाया कि बेटी को बुखार आने के बाद पत्नी उसकी देखरेख में लापरवाही बरत रही थी। जिसके बाद पत्नी ने अपने मायके वालों को घर बुला लिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.