मुख्य संवाददाता, सितम्बर 18 -- यूपी के आगरा में ईदगाह रेलवे पुल (शाहगंज) पर बुधवार की रात एक युवक के दुस्साहस से राहगीरों के रौंगटे खड़े हो गए। युवक ने पुल पर अचानक बाइक रोकी और फिर पत्नी को पुल के ऊपर से नीचे धक्का दे दिया। युवती रेलवे लाइन से आगे गिरी। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ट्रैफिक रुक गया। भीड़ ने पति को दबोच लिया। सूचना पर आई पुलिस ने पति को अभिरक्षा में ले लिया। महिला को इलाज के लिए भेजा। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि घटना बुधवार की शाम करीब साढ़े सात बजे की है। नेहरू कुंज, खेरिया मोड़ निवासी राजकुमार ने अपनी पुत्री चंचल की शादी नगला छऊआ निवासी कुलदीप से की थी। चंचल अपने मायके आई हुई थी। पति राजकुमार उसे लेने आया था। बाइक पर लेकर घर जा रहा था। पुलिस के अनुसार किसी बात पर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ। पति ने बाइक पुल पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.