गंगापार, अप्रैल 8 -- कौंधियारा थाना क्षेत्र में मायके आई एक विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के 26 वर्षीय मनीषा देवी पत्नी संदीप कुमार, निवासी सोरांव वह इन दिनों अपने मायके ग्राम गौरा, थाना कौंधियारा में रह रही थीं। बुधवार तड़के करीब चार बजे उन्होंने घर के पीछे स्थित आम के पेड़ में साड़ी का फंदा बनाकर लटक गईं। सुबह जब उनकी मां सुबेधा घर के बाहर निकलीं, तो पेड़ पर लटकी बेटी को देख चीख पड़ीं। उनकी आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और यह मंजर देख सभी स्तब्ध रह गए। आनन-फानन में परिजनों ने शव को नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कौंधियारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से मृतका के पिता इंद्रभान बिंद, ...