भदोही, अप्रैल 12 -- बाबूसराय, हिन्दुस्तान संवाद। औराई के दल्लूपुर (निजामपुर) गांव में रविवार भोर में मायके आई विवाहिता की मौत हो गई। औराई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता की तहरीर पर दहेज हत्या समेत अन्य मामले में केस दर्ज कर पुलिस आरोपी पति से पूछताछ कर रही है। दल्लूपुर (निजामपुर) गांव निवासी बाबूलाल बिंद की 22 वर्षीय पुत्री किशन देवी की शादी वर्ष 2025 में जौनपुर के अजय बिंद पुत्र जयराम के साथ हुई थी। हालांकि तीन महीने से वह मायके में रह रही थी। पति अजय बिंद मुंबई में कंपनी में काम करता है। दो दिन पहले आरोपी पति विदाई कराने के लिए दल्लूपुर ससुराल आया था। शनिवार रात में दोनों भोजन करने के बाद छत पर सोने चले गए थे। भोर में करीब चार बजे मायके वाले सिवान में गेहूं काटने के लिए चले गए थे। सुबह पांच बजे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.