मेरठ, फरवरी 18 -- दौराला। परिवारिक विवाद के चलते छह माह से पबरसा स्थित मायके में रह रही विवाहिता 15 फरवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। मंगलवार को थाने पहुंचे महिला के भाई ने पुलिस को जानकारी देते हुए तहरीर दी। थाने पर दी तहरीर में पबरसा निवासी प्रवेश ने बताया कि उसकी बहन गुलशन उर्फ करूणा की 16 साल पहले थाना बड़ौत के वजीदपुर निवासी राजीव के साथ हुई थी। सुसरालवालों से हुए विवाद के चलते छह माह पहले उसकी बहन अपने 13 और 15 वर्षीय पुत्रों को ससुराल में छोड़कर उसके पास आ गई थी। तभी से वह मायके में रह रही थी। 15 फरवरी को उसकी बहन बिना बताए घर से कहीं चली गई। उसने आसपास संभावित स्थानों और रिश्तेदारी में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। उसने बहन की ससुराल में जानकारी...