संभल, मार्च 30 -- नरोत्तम सराय निवासी हिना पुत्री यासीन की शादी मुरादाबाद के मंगलपुरा में तीन साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराली परेशान कर रहे थे, जिससे वह कुछ दिनों से मायके में थी। रविवार को हिना का पति नदीम नरोत्तम सराय पहुंचा और हिना के साथ मारपीट करने लगा। हिना के परिजनों ने विरोध किया तो आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन घायल को लेकर थाने पहुंचे, जहां से पुलिस ने अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...