उरई, फरवरी 8 -- उरई। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बघौरा में शनिवार की देर शाम जहां मायके में रह रही 35 वर्षीय महिला ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खुदकुशी की वजह के बारे में बताया जा रहा है कि महिला का अपने पति से विवाद चलता था जिसके चलते पिछले दो वर्षों से वह अपने बच्चों के साथ मायके में ही रह रही थी। शनिवार देर शाम को मोहल्ला बघौरा निवासी गोमती उर्फ गौरी 35 वर्ष अपने कमरे में गई थी। काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों को संदेह हुआ। जब कमरे में जाकर देखा गया तो वह साड़ी के फंदे से लटकी हुई मिली। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मृतका के भाई संदीप ने बताया कि गोमती की शादी वर्ष 2012 में मध्य प्रदेश के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.