कुशीनगर, अप्रैल 21 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र के शहीद अमिय त्रिपाठी नगर के निकट श्रीमती मालती पांडेय इंटरमीडिएट कॉलेज के समीप स्थित मायके पहुंची एक युवती फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। श्रीमती मालती पांडेय कन्या इंटरमीडिएट कॉलेज कसया के समीप शहीद अमिय त्रिपाठी नगर में शैलेष मिश्रा का दो मंजिला मकान है। उन्होंने बेटी प्रत्यक्षा मिश्रा की शादी एक साल पूर्व देवरिया जनपद के महुआडीह थाना क्षेत्र के कोटव हेतिमपुर निवासी मयंक त्रिपाठी के साथ किया था। बेटी कुछ दिन पूर्व मायके आई थी। मंगलवार की देर शाम दो मंजिला मकान के ऊपर के कमरे में पंखा से उसका शव लटकता मिला। सूचना मिलने पर एसडीएम कसया डॉ. संतराज सिंह बघेल, सीओ कुंदन सिंह, प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह व चौकी प्रभारी गौरव श्री...