पूर्णिया, नवम्बर 4 -- रूपौली, एक संवाददाता।टीकापट्टी थाना क्षेत्र के प्रताप नगर छर्रापट्टी गांव में मायके आई एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका खुशबू कुमारी थी। जानकारी के अनुसार खुशबू कुमारी बीते शनिवार को अपने ससुराल रघुवंश नगर थाना क्षेत्र के बेलापेमू दरगाहा टोला गांव से मायके आई थी। परिजनों के मुताबिक, उसने बताया था कि ससुराल में घरेलू विवाद को लेकर कहासुनी हुई थी। रविवार की रात परिवार के सभी सदस्य भोजन कर सो गए। सुबह जब लोग उठे तो देखा कि खुशबू अपने कमरे में फांसी के फंदे से झूल रही है। घटना की सूचना मिलते ही टीकापट्टी थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता जनार्दन शर्मा ने बताया कि उनकी बेटी के पति मजदूरी के सिलसिले में बाहर गए...