आजमगढ़, अप्रैल 5 -- आजमगढ़, संवाददाता। रानी की सराय थाना क्षेत्र के दाऊदपुर गांव में मायके में रह रही विवाहिता का शव शुक्रवार की शाम घर के कमरे में फंदे से लटकता मिला। इसकी जानकारी मिलने पर सनसनी फैल गई। आठ माह पूर्व ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे मारपीटकर घर से निकाल दिया था। पिता की तहरीर पर पुलिस सास और पति के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। रानी की सराय थाना क्षेत्र के दाऊदपुर गांव निवासी अंगद पटेल की बेटी 24 वर्षीय ज्योती पटेल की शादी दो साल पूर्व कप्तानगंज थाना क्षेत्र के वासी जप्ती माफी गांव निवासी रंजीत वर्मा के साथ हुई थी। पिता अंगद पटेल ने आरोप लगाया कि शादी में अपनी हैसियत के हिसाब से दान-दहेज दिया था। शादी के कुछ दिन बाद ससुराल वाले ज्योति को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। कई बार मामला रिश्तेदारों तक पहुंचा तो लोगों ने मौक...