फिरोजाबाद, जनवरी 25 -- थाना उत्तर क्षेत्र में एक नव विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस शव पोस्टमार्टम को लेकर आई है। खेड़ा मोहल्ला निवासी राधा पुत्री पप्पू ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। उसे फंदे पर लटका देख परिवार के लोग हैरत में पड़ गए। चीखपुकार सुन पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए। पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस देर रात शव पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल लेकर आई है। बताया जाता है उसकी 11 दिसंबर को शादी हुई थी। इन दिनों वह मायके में रह रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...