बहराइच, जुलाई 15 -- बहराइच, संवाददाता । मायके में आई युवती का शव छत के छल्ले में फंदे से लटकता मिला । युवती का विवाह एक वर्ष पूर्व हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने तहकीकात की । पुलिस ने शव को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्जे में ले मंगलवार दोपहर में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया । देहात कोतवाली के रेहड़ा गांव निवासनी चमेली (19) पुत्री मस्तराम की शादी एक वर्ष पूर्व पयागपुर थाने के बड़का गांव निवासी बाबूलाल पुत्र अयोध्या प्रसाद के साथ हुई थी। चमेली मानसिक रूप से परेशान थी। इन दिनों वह मायके आई हुई थी।रात लगभग दस बजे उसका शव घर के अंदर छत के कुंडे से फंदे के सहारे लटका मिला यह भी पढ़ें- Darbhanga News: कमतौल:फंदे से लटकता मिला नवविवाहिता का शव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...