सराईकेला, मई 28 -- सरायकेला। मायके जाने की बात कह कर घर से निकली सरायकेला वार्ड संख्या-दो निवासी करुणा देवी (56) रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। वह बीते 20 मई को मायके पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया के लिए निकली थी। लेकिन अब तक वहां नहीं पहुंची है। महिला के लापता होने से परिजन बेहद परेशान हैं। इस संबंध में उनके पति अरुण कुमार दत्ता ने सरायकेला थाना में आवेदन देकर सनहा दर्ज कराया है। थाना को दी गई सूचना में पति ने बताया कि चाकुलिया नहीं पहुंचने पर उन्होंने अपने सभी रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की। इसके अलावा मोबाइल के माध्यम से भी संपर्क साधने का प्रयास किया गया। यह भी पढ़ें- अस्पताल जाने को निकली युवती लापता, मां ने दी तहरीर लेकिन उनका कहीं कोई पता नहीं चल पाया है। थक-हारकर परिजनों ने पुलिस से महिला की सकुशल तलाश करने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले ...