हाथरस, सितम्बर 3 -- सासनी। क्षेत्र के एक गांव में मायके जाने की कहकर चार वर्षीय बेटी के साथ घर से निकली 28 वर्षीय महिला लापता हो गई। महिला के मायके नहीं पहुंचने पर ससुराल वालों ने मायके में फोन कर जानकारी की। वहां भी महिला के नहीं पहुंचने की जानकारी मिलने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद महिला के ससुर ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। सासनी के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनकी पुत्रवधु 27 अगस्त को अपनी चार वर्षीय बेटी के साथ मायके नयावास जाने की कहकर घर से निकली थी। काफी समय बाद भी दोनों के मायके नहीं पहुंचने पर परिजनों ने वहां फोन कर जानकारी की। इसके बाद रिश्तेदारी और संभावित स्थानों पर तलाश की गई, लेकिन मां-बेटी का कहीं पता नहीं चला। प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी ने ब...