अलीगढ़, मार्च 4 -- जनपद में विभिन्न स्थानों पर हुए अलग-अलग सड़क हादसों में कई लोग हुए घायल, सूचना मिलते ही परिवार में मचा कोहराम n बुलंदशहर के सिकंदराबाद के समीप हुआ हादसा n उपचार के लिए दिल्ली ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम पिसावा, संवाददाता। कस्बा की एक महिला अपने मायके जाते समय बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद के समीप टम्पू से टम्पू टकरा जाने से गंभीर रूप से घायल हो गई और उपचार को ले जाते समय उनकी मौत हो गई। सूचना गांव में आते ही परिवार में कोहराम मच गया है। रामवती देवी उम्र 55 वर्ष पत्नी सुरेश चंद अपने मायके जा रही थी। वह सिकंदराबाद से अपने मायके पचौता के लिए टम्पू में बैठी थी। इसी दौरान किसी टम्पू ने उनके टम्पू में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में पुलिस व परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, गंभीर हालत के चलते उन्हें द...