मायके की जायदाद के लिए बहनों में सिर फुटौव्वल, एफआईआ
धनबाद, अप्रैल 5 -- मायके की जायदाद में हिस्सा पाने के लिए शादीशुदा बहनों में सिर फुटौव्वल शुरू हो गया है। हीरापुर चिरागोड़ा प्रोफेसर कॉलोनी गली नंबर चार में संपत्ति के लिए तीन बहनें और उनका परिवार आमने-सामने है। एक बहन ने दूसरी बहन और उसके चारों बच्चों के खिलाफ मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को धनबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। झुमरी तिलैया कोडरमा निवासी विद्या देवी ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मायके में उसकी मंझली बहन मंजू देवी अपने बेटे मुकुल कुमार और मणि कुमार और पुत्री उपासना कुमारी और नैना कुमारी के साथ रहती है। उनकी संझली बहन अंजू देवी उनके पति दिनेश कुमार साव व तीन बच्चों के साथ मंजू देवी और उनके बच्चे मारपीट कर रहे थे। 23 मार्च को वह दोनों बहनों में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.