संवाददाता, अगस्त 17 -- रामपुर के बिलासपुर में मायके से मिली जमीन को बेचने से इनकार करना एक विवाहिता को भारी पड़ गया। आरोप है कि पति ने पांच अन्य लोगों के साथ मिलकर महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने मायके पक्ष की तहरीर पर पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। शिकरापुर उर्फ पहाड़पुर निवासी इसरार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी भतीजी नसरीन की शादी वर्ष 2013 में केमरी थाना क्षेत्र के भटपुरा तारन गांव निवासी इसरार उर्फ गुड्डू के साथ हुई थी।मायके की जमीन नहीं बेचने पर हत्या करीब चार साल पहले नसरीन अपने मायके आ गई थी। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। पिता की संपत्ति का बंटवारा सात बेटियों के नाम दर्ज था, जिसमें नसरीन के हिस्से में भी जमीन आई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष...