प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 27 -- कोहंडौर। थाना क्षेत्र के सुम्भा गांव निवासी अल्ताफ अहमद की पत्नी सबरन निशा को अपने मायके सुल्तानपुर देहात कोतवाली के सेमरी पुरुषोत्तमपुर में जमीन मिली है। आरोप है कि अल्ताफ पत्नी से उसकी जमीन अपने नाम ट्रांसफर करने का दबाव बनाने लगा। बात न मानने पर शौहर और ससुराल के अन्य लोगों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने अल्ताफ अहमद, परवीन, नसरीन, इदुलनिशा, रफीक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। यह भी पढ़ें- ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...