बाराबंकी, अप्रैल 15 -- कोतवाली क्षेत्र के कनवा गांव में मंगलवार की रात एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह अपने मायके में थी। परिवार अन्य सदस्य रात में खेत में गेहूं की मड़ाई करने गया था। रामलौटन की पुत्री श्यामा (21) घर में अकेली थी। आधी रात के बाद परिजन घर आए तो नीचे के कमरे में बेटी को छत से लटका देख स्तब्ध रह गए। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में श्यामा को नीचे उतारकर परिजन सीएचसी हैदरगढ़ ले गए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। दो माह पहले हुई थी शादी: मृतका के परिजनों ने बताया कि 6 फरवरी 2026 को उसका विवाह जनपद रायबरेली के थाना महराजगंज के अटरहटा गांव निवासी प्रांशू पुत्र रामकिशोर के साथ हुआ था। यह भी पढ़ें- मायके जाने के विवाद में विवाहिता की मौत, पति समेत तीन गिरफ्तार एक सप्ताह पहले ही बेटी मायके आ...