मायके आई विवाहिता का पेड़ से लटकता मिला शव
सोनभद्र, सितम्बर 3 -- डाला, हिंदुस्तान संवाद। चोपन थाना क्षेत्र स्थित परासपानी में बुधवार की सुबह एक महिला का मायके में पेड़ पर साडी के फंदे से लटकता शव मिला। वह दो सप्ताह पूर्व अपने मायके राखी बांधने आई थी। हाथीनाला थाना के केडिहवा टोला बेलहत्थी निवासी 25 वर्षीय शिवकुमारी पत्नी रामचंद्र दो सप्ताह पूर्व अपने मायके चोपन थाना क्षेत्र के पनारी के परासपानी भाई को राखी बांधने आई थी। मंगलवार की रात भोजन करके सोने चली गई। बुधवार की सुबह शिवकुमारी की छोटी बहन रेखा घर से कुछ दूरी पर शौच करने गई तो देखा कि उसकी बडी बहन शिवकुमारी का शव पेड़ से साडी के सहारे लटक रहा है। यह भी पढ़ें- मायके आई विवाहिता का पेड़ से लटकता मिला शव पेड पर लटका हुआ देख रेखा चिखते हुए घर पहुंच घटना क्रम को बताया। घटना सुनकर मृतका के पिता जवाहीर खरवार मौके आ गए और रोने बिलखने लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.