श्रावस्ती, अप्रैल 1 -- श्रावस्ती। एक सप्ताह पहले मायके आई विवाहिता का शव घर में लटका मिला। पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली भिनगा के जरैलापुरवा निवासी गुरुसहाय यादव की पुत्री मीना (30) का विवाह लगभग छह वर्ष पूर्व कोतवाली भिनगा के ही शिवालापुरवा निवासी राजेंद्र के साथ हुई थी। इस समय राजेंद्र प्रसाद राजकोट में रहकर मजदूरी करता है। करीब एक सप्ताह पूर्व मीना मायके जरैलापुरवा आई थी। मंगलवार को गुरु सहाय भैंस चराने के लिए चला गया। घर पर मीना अकेली थीं। शाम को किसी काम से उसका छोटा भाई राम अचल घर आया तो देखा की मीना कमरे में छत के कुंडे से रस्सी के फंदे के सहारे लटकी हुई हैं। इस पर राम अचल ने परिवार के अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज ...