मुरादाबाद, फरवरी 15 -- मझोला थाना क्षेत्र में मायके में आई महिला को उसका देवर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। महिला के पति ने अपने सगे भाई के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। जनपद रामपुर थाना केमरी क्षेत्र स्थित ग्राम फैजनगर निवासी कमलदीप ने मझोला थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी बीती 7 फरवरी को बेटे के साथ लाइनपार विकास नगर आई थी। 9 फरवरी को उसका सगा भाई संजीव उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। मझोला थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर महिला की सकुशल बरादमगी के प्रयास शुरू कर दिये हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...