बिहारशरीफ, अप्रैल 10 -- बिहार के नालंदा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मायके आई दो शादीशुदा बहनों के झगड़े में 1 साल के मासूम बच्चे की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि दोनों बहनों के बीच मोबाइल चोरी के शक को लेकर विवाद हुआ। इसी आवेश में आकर बड़ी बहन ने छोटी के मासूम बेटे को मारकर तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन घर वाले भूत-प्रेत का साया बताकर उसे बचाने में जुटे हुए हैं। रिश्तों को शर्मसार करने वाली यह सनसनीखेज वारदात अस्थावां थाना क्षेत्र के चूलीहारी गांव की है। सगी मौसी द्वारा अपने मासूम भांजे का मुंह दबाकर हत्या कर दी गई। फिर साक्ष्य छिपाने के लिए शव को घर के पास तालाब में फेंक दिया गया। मृतक बच्चा उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी राजू पासवान का बेटा था। उसका नाम कारू कुमार था और वह...